बच्चों को घर पर पढ़ाती हैं जेनिफर

लॉस एंजेलिस, 19 जून (आईएएनएस)। गायिका-अभिनेत्री जेनिफर लोपेज ने बताया कि करियर के चलते लगातार यात्राएं करने की वजह से उन्हें कभी कभी अपने बच्चों मैक्स एवं एमे को घर में ही पढ़ाना पढ़ता है, क्योंकि उनकी स्कूली पढ़ाई बहुत ज्यादा प्रभावित होती है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, जेनिफर (46) का कहना है कि उनके आठ साल के जुड़वा बच्चों के लिए ‘घर की पढ़ाई’ बढ़िया है।

जेनिफर ने ‘फॉक्स 5’ चैनल को बताया, “वे खुशमिजाज, कैसी भी परिस्थितियों में रम जाने वाले एवं परवाह करने वाले बच्चे हैं और यह सबसे अहम चीज है। हम उन्हें पढ़ाएंगे। उनके लिए घर की पढ़ाई बढ़िया है।”

उन्होंने कहा, “सबसे अहम बात यह है कि वे अपनी मां के साथ हैं और उन्हें ऐसा नहीं लगता कि उनके मां-बाप उनके साथ नहीं हैं।”

जेनिफर अच्छी तरह समझती हैं कि वह और उनके बच्चे कभी एक ‘आम जिंदगी’ नहीं जी पाएंगे, क्योंकि वह अपने करियर के चलते लगातार यात्राएं करती रहती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493