बच्चों को स्मार्ट बनाते हैं मोबाइल एप

न्यूयार्क, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। प्राथमिक पाठशाला जाने से पहले शिशु विद्यालय जा रहे बच्चे यदि कक्षा में मोबाइल एप का इस्तेमाल करते हैं तो इससे उनकी सीखने की क्षमता तेजी से बढ़ती है और प्राथमिक शिक्षा शुरू करने के लिए वे जल्दी तैयार हो सकते हैं। एक ताजा अध्ययन में यह खुलासा हुआ है।

बचपन एवं प्राथमिक शिक्षा विशेषज्ञ न्यूयार्क विश्वविद्यालय की प्राध्यापक सुसान न्यूमान के अनुसार, “शिक्षा के लिए विकसित किसी मोबाइल एप के मार्गदर्शन में इस्तेमाल से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि पैदा कर सकते हैं।”

मुख्य शोधकर्ता न्यूमान ने कहा, “हमारे शोध का उद्देश्य यह देखना था कि क्या प्रेरणा प्रदान करने वाले एप के जरिए बच्चों में सीखने की प्रवृत्ति को तेज किया जा सकता है, और हमने पाया कि हां ऐसा हो सकता है।”

शोधकर्ताओं ने कम आय वाले शिशु विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों में ‘लर्न विद होमर’ नाम के एक शैक्षिक एप के बच्चों पर प्रभाव का अध्ययन किया।

एप्पल के मोबाइल आईपैड पर चलने वाले एप में एक व्यवस्थित कार्यक्रम के जरिए बच्चों को शब्दों की ध्वनियों एवं कहानियां पढ़ने में शामिल किया जाता है।

यह शोध 10 कक्षाओं में 148 बच्चों पर किया गया। शुरुआती अध्ययन से जुड़े अनेक परीक्षणों के बाद अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि एप का इस्तेमाल करने वाले बच्चों में स्वरविज्ञान की अच्छी समझ विकसित हो गई, जबकि अन्य तरह के एप का इस्तेमाल करने वाले बच्चों में ऐसा नहीं हुआ।

स्वरविज्ञान संबंधी ज्ञान में बच्चे ध्वनि के जरिए उससे बनने वाले शब्दों की पहचान कर पाते हैं तथा यह प्राथमिक शिक्षा शुरू करने का अहम संकेतक होता है।

अध्ययन को शिकागो में हुए अमेरिकी शिक्षा अनुसंधान संघ की वार्षिक बैठक में प्रस्तुत किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493