बज्मी संग काम करना मेरा सौभाग्य : बिग बी

मुंबई, 18 अगस्त (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन, अनीस बज्मी की फिल्म ‘आंखें 2’ में दिखाई देंगे। वहीं उनका कहना है कि वह इसे अपना सौभाग्य मानते हैं और उनके संग पहली बार काम को उत्साहित हैं।

अमिताभ ने एक कार्यक्रम में कहा, “अनीस बज्मी फिल्म (‘आंखें 2’) का निर्देशन करेंगे। मैंने उनके बारे में बहुत कुछ सुना है और मेरा सौभाग्य है कि मुझे पहली बार उनके साथ काम करने का मौका मिला। इससे मैं बहुत उत्साहित हूं।”

फिल्म के बारे में बिग बी ने कहा,”‘आंखें 2’ वहां से शुरू होगी, जहां इसका पहला भाग खत्म होगा। कहानी अद्भुत और प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ न्यू ब्रांड है।”

फिल्म में अनिल कपूर, अर्जुन रामपाल, और इलियाना डिक्रूज जैसे कलकार भी प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493