बेंगलुरू, 6 फरवरी (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मौजूदा चैम्पियन टीम मुम्बई इंडियंस के कोच रिकी पोंटिंग इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी के टीम में आने से खुश हैं। दोनों को शानिवार को हुई नीलामी में टीम ने खरीदा है।
साउदी को मुम्बई ने 2.5 करोड़ रुपये में खरीदा है तो वहीं बटलर को 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा है।
पोंटिंग ने सोशल नेटवर्किग साइट ट्विटर पर कहा, “हमने दो विदेशी खिलाड़ियों साउदी और बटलर को टीम में शामिल किया है। हम उन्हें टीम में शामिल कर के काफी खुश हैं।”
उन्होंने कहा, “मैं बटलर को टीम में शामिल करने पर काफी खुश हूं। वह एक बल्लेबाज और विकेटकीपर के रूप में टीम को काफी मदद करेंगे। टिम नई गेंद से काफी अच्छी गेंदबाजी करते हैं। वह लसिथ मलिंगा की जगह को भर सकते हैं। हम दोनों के साथ खुश हैं।”
नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी रहे आस्ट्रेलिया के शेन वाटसन को रॉयल्स चेलैंजर्स बेंगलौर ने 9.5 करोड़ रुपये में खरीदा है।
वाटसन ने ट्वीट कर लिखा, “मैं रॉयल चेलैंजर्स बेंगलौर के साथ जुड़ कर काफी खुश हूं। मैं अपनी नई टीम से मिलने के लिए काफी उत्साहित हूं।”
dharmpath.com dharmpath