मुंबई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर इस वक्त सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म ‘प्रेम रत्न धन पायो’ में व्यस्त हैं। उन्होंने बड़जात्या को कहानी कहने की कला का महारथी बताया है।
60 वर्षीय अनुपम ने ट्विटर पर अपनी और बड़जात्या की एक तस्वीर साझा की और उसके कैप्शन में लिखा, “सूरज बड़जात्या की ‘प्रेम रत्न धन पायो’ की डबिंग शुरू कर दी है। इस बंदे को कहानी कहने की कला में महारथ हासिल है।”
सलमान खान और सोनम कपूर की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में नील नितिन मुकेश, स्वरा भास्कर, दीपक डोबरियाल और अरमान कोहली भी अहम भूमिका में हैं।
सलमान इस फिल्म के जरिए 15 साल से अधिक समय बाद बड़जात्या के साथ काम कर रहे हैं। दोनों की साथ में पिछली फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ (1999) हैं।
‘प्रेम रत्न धन पायो’ 11 नवंबर को रिलीज होने वाली है।
dharmpath.com dharmpath