‘बड़ी दूर से आए हैं’ में निमिशा बनेंगी वकील

मुंबई, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री निमिशा वखारिया को धारावाहिक ‘बड़ी दूर से आए हैं’ में लिया गया है।

निमिशा इससे पहले ‘इंस्टेंट खिचड़ी’ और ‘बा बहू और बेबी’ जैसे चर्चित धारावाहिकों में अभिनय कर चुकी हैं। ‘बड़ी दूर से आए हैं’ में वह अभिनेता देवेन भोजानी की अधिवक्ता पत्नी की भूमिका निभाएंगी।

निमिशा ने एक बयान में कहा, “मैं पर्दे पर देवेन के साथ नजर आऊंगी। मैं अभियोजन पक्ष की वकील की भूमिका में नजर आऊंगी, जहां लोग मुझे अदालत में अपने वकील पति (देवेन) के खिलाफ एक केस लड़ता देखेंगे। मैं अपने नए सफर को लेकर बेहद उत्साहित हूं। मैं उम्मीद करती हूं कि दर्शक मुझे इस नए अवतार में पसंद करेंगे।”

निमिशा इन दिनों धारावाहिक ‘ससुराल सिमर का’ में मनोरंजन नामक महिला की भूमिका में नजर आ रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493