‘बडुम्बा’ बना ‘102 नॉट आउट’ का हिस्सा

मुंबई, 3 मई (आईएएनएस)। ‘102 नॉट आउट’ के निर्देशक उमेश शुक्ला ने कहा कि अमिताभ बच्चन की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद ‘बडुम्बा’ गाने को इस फिल्म का हिस्सा बनाया गया।

मस्ती और जोश से भरे ‘बडुम्बा’ में अमिताभ के साथ ऋषि कपूर नजर आएंगे।

शुक्ला ने एक बयान में आईएएनएस को बताया, “हम बडुम्बा को मिली प्रतिक्रिया से अभिभूत हैं। प्रशंसकों से हमें इस गाने को फिल्म का हिस्सा बनने के बहुत सारे अनुरोध मिले थे। इसलिए अब हम फिल्म के अंत में इस गीत को जोड़ देंगे।”

यह फिल्म एक गुजराती कहानी पर आधारित है, जिसमें 75 साल के बेटे (ऋषि) और उसके 102 साल के बाप (अमिताभ) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दुनिया के सबसे अधिक समय तक जीवित रहने वाले शख्स का रिकार्ड तोड़ना चाहता है, और यह रिकार्ड 118 साल के एक चीनी शख्स के पास है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493