‘बढ़ो बहू’ के सेट पर लगी आग

मुंबई, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। यहां टीवी शो ‘बढ़ो बहू’ के सेट पर आग लग गई। हालांकि शो के कर्मचारी और कलाकार सकुशल हैं।

मुंबई, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। यहां टीवी शो ‘बढ़ो बहू’ के सेट पर आग लग गई। हालांकि शो के कर्मचारी और कलाकार सकुशल हैं।

आग लगने की घटना मंगलवार को हुई, जब शूटिंग के लिए इस्तेमाल की जा रही कुछ लाइट्स फट गईं।

इस शो के साथ काल्पनिक टीवी कार्यक्रमों में अपने करियर की पारी की शुरुआत कर रहे रियलिटी टीवी स्टार प्रिंस नरुला का कहना है कि आग पर काबू पाने के प्रयास के कारण शो के सभी सदस्य इस दुर्घटना से सकुशल बचने में कामयाब रहे।

पिं्रस ने एक बयान में कहा, “हां, लाइट्स फटने के कारण सेट पर आग लग गई थी। लेकिन प्रोडक्शन टीम ने सेट पर मौजूद अग्निशामक यंत्र का प्रयोग करके तत्काल आग बुझा दी। शुक्र है कि किसी भी सदस्य को इस दुर्घटना में कोई क्षति नहीं पहुंची।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493