‘बढ़ो बहू’ में चार्ली चैपलिन के रूप में दिखेंगे प्रिंस नरूला

मुंबई, 4 जुलाई (आईएएनएस)। रियलिटी शो जीतकर टेलीविजन में नाम कमाने वाले प्रिंस नरूला जल्द ही धारावाहिक ‘बढ़ो बहू’ में विश्व जगत के दिग्गज हास्य अभिनेता चार्ली चैपलिन के लुक में दिखाई देंगे। वह इसमें लकी नाम का किरदार निभा रहे हैं।

खुद को किरदार में ढालने के लिए प्रिंस ने एक सप्ताह की छुट्टी का पूरा दिन चार्ली चैपलिन की फिल्में देखते हुए बिताईं।

प्रिंस ने एक बयान में कहा, “चार्ली चैपलिन कई लोगों के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं, चाहे वह उनकी हास्य भूमिकाओं में कॉमिक टाइमिंग हो या अपने चेहरे पर कई तरह की भावनाएं लाना और मैं इसका अपवाद नहीं हूं।”

‘बढ़ो बहू’ में एक विशेष सीन के लिए, प्रिंस बढ़ो (रिताशा राठौर) को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं और किसी के चेहरे पर एक मुस्कुराहट लाने के लिए चार्ली चैपलिन की तरह अभिनय से अच्छा कुछ नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा, “इस सीन की शूटिंग करने से पहले, मैंने चार्ली चैपलिन पर रिसर्च किया और उनकी कई फिल्में देखीं। हालांकि यह बेहद कठिन था, लेकिन इस सीन की शूटिंग के दौरान मैंने बहुत आनंद उठाया।”

‘बढ़ो बहू’ का प्रसारण मनोरंजन चैनल एंड टीवी पर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493