‘बत्ती गुल मीटर चालू’ मुख्यधारा की फिल्म है : शाहिद

मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ मुख्यधारा की फिल्म है, जिमें हास्य के साथ-साथ मुद्दा भी है।

शाहिद ने शुक्रवार को फिल्म की अपनी सह-कलाकार श्रद्धा कपूर और दिव्येंदू शर्मा, निर्देशक श्री नारायण सिंह और निर्माता भूषण कुमार के साथ ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ के ट्रेलर लॉन्च पर संवाददाताओं से बातचीत की।

यह पूछे जाने पर कि क्या व्यावसायिक फिल्मों की रिलीज के साथ इस तरह की मुद्दे पर आधारित फिल्म करने का उनका फैसला काफी सोच-समझकर लिया गया? इस पर शाहिद ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि यह फिल्म मुख्यधारा की फिल्म नहीं है। मुझे लगता है कि यह मुख्यधारा की फिल्म है। मुझे लगता है कि मुद्दे एक फिल्म को गैर-मुख्यधारा की फिल्म नहीं बनाते।”

शाहिद ने निर्देशक की प्रशंसा करते हुए कहा,”वह व्यावसायिक फिल्मों की तरह अपनी कहानी को पेश करते हैं। हमारी फिल्म का टाइटल बहुत सटीक है और यह फिल्म हास्य और विनोद से भरी हुई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493