‘बदलापुर’ मेरे लिए खास फिल्म : हुमा

मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री हुमा कुरैशी जल्द ‘बदलापुर’ फिल्म में संजीदा भूमिका में नजर आएंगी। उनका कहना है कि यह उनके लिए खास फिल्म है, क्योंकि इसमें उन्हें पसंदीदा निर्देशक श्रीराम राघवन के साथ काम करने का मौका मिला।

हुमा ने यहां सोमवार को एक पत्रिका के लांच पर अपनी भूमिका के बारे में बात की।

हुमा ने कहा, “फिल्म ‘बदलापुर’ में मेरे किरदार का नाम झुमली है। मेरे लिए यह एक खास फिल्म है क्योंकि मुझे अपने पसंदीदा निर्देशक श्रीराम राघवन के साथ काम करने का मौका मिला। मैं उनकी मुरीद हूं। मैंने जब से उनकी ‘एक हसीना थी’ व ‘जॉनी गद्दार’ फिल्म देखी है, तभी से उनके साथ काम करना चाहती थी।”

उन्होंने कहा, “मैं अपने किरदार के बारे में बस यही कहूंगी कि मेरे खयाल से झुमली ऐसा किरदार है, जो संभवत: मैंने बस राघवन की वजह से किया है।”

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493