‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ मेरे दिल के करीब : वरुण

मुंबई, 14 फरवरी (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हिनया’ की रिलीज के लिए तैयार अभिनेता वरुण धवन ने कहा कि यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है।

यहां सन्नी सुपर साउंड के डबिंग और रिकॉर्डिग स्टूडियो में नजर आए वरुण ने कहा, “‘बद्रीनाथ की दुल्हिनया’ इस साल की मेरी पहली रिलीज होगी, इसलिए यह मेरे दिल के बेहद करीब है।”

शशांक खेतान द्वारा निर्देशित फिल्म में बद्रीनाथ की भूमिका निभा रहे अभिनेता ने कहा कि वह फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया से बेहद खुश हैं।

वरुण ने कहा, “हमने इस फिल्म पर कड़ी मेहनत की है। कृपया फिल्म देखें, यह होली से पहले 10 मार्च को रिलीज होगी। उम्मीद है कि दर्शक त्योहार के इस मौसम में मेरी फिल्म का आनंद लेंगे।”

फिल्म में वरुण अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ दिखाई देंगे।

यह तीसरी बार है, जब दोनों किसी फिल्म में साथ दिखाई देंगे। इससे पहले दोनों फिल्मकार करण जौहर की 2012 की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ और 2014 में ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में नजर आ चुके हैं।

‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ 10 मार्च को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493