मुंबई, 30 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म-निर्देशक अमित शर्मा की फिल्म ‘बधाई हो’ की शूटिंग शुरू हो गई है।
जंगली पिक्चर्स के आधिकारिक ट्विटर पेज पर एक तस्वीर साझा की गई, जिसमें फिल्म के मुख्य अभिनेता आयुष्मान खुराना और शर्मा फिल्म का क्लैपबोर्ड हाथ में पकड़े नजर आ रहे हैं।
इसके साथ उन्होंने लिखा,”‘बधाई हो’ की शूटिंग शुरू। आयुष्मान और सान्या मल्होत्रा। अमित शर्मा द्वारा निर्देशित।”
फिल्म में ‘दंगल’ चर्चित अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा भी हैं।
यह दूसरी बार है, जब आयुष्मान जंगली पिक्चर्स के साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले वह वर्ष 2017 में फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ में दिखाई दिए थे।
dharmpath.com dharmpath