मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘बधाई हो’ का पहला मुंबई शेड्यूल पुरा हो चुका है।
फिल्म निर्देशक अमित शर्मा ने ट्विटर पर यह खबर साझा करते हुए रविवार को कहा कि फिल्म के अगले शेड्यूल की शूटिंग राजधानी में होगी।
शर्मा ने ट्वीट किया, “‘बधाई हो’ का पहला शेड्यूल पूरा हुआ। अब दिल्ली के रास्ते पर। 16 फरवरी से शूटिंग शुरू होगी। आयुष्मान, सान्या मल्होत्रा।”
फिल्म में आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
यह दूसरी बार है जब आयुष्मान जंगली पिक्चर्स के साथ काम कर रहे हैं, इससे पहले वह वर्ष 2017 में फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ में उनके साथ काम कर चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath