बनारस पहुंचे शाहरुख ने खाया बनारसी पान (लीड-1)

वाराणसी, 31 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के प्रचार के सिलसिले में सोमवार को बनारस पहुंचे। बनारस में शाहरुख ने बनारसी पान का लुत्फ उठाया।

फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, बनारस पहुंचने के बाद पान के शौकीन शाहरुख ने अपने लिए पान मंगाया, साथ ही अपनी टीम को भी बनारसी पान खाने के लिए कहा। इसके बाद अभिनेता बनारस स्थित अशोका इंस्टीट्यूट गए जहां अपनी फिल्म का प्रचार किया।

इससे पहले 2006 में आई फिल्म ‘डॉन’ में भी अभिनेता ने बनारसी पान का लुत्फ उठाया था, लेकिन बनारस की भूमि पर जा कर उस पान को खाने का मजा ही कुछ और होता है। इसलिए बनारस पहुंचते ही शाहरुख ने सबसे पहले पान खाया और फिर अपनी फिल्म का प्रचार किया।

निर्देशक इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख एक पंजाबी मुंडे हैरी की भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म चार अगस्त को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493