बनिता संधू की पहली फिल्म के लिए मदद कर रहे वरुण

मुंबई, 12 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म ‘अक्टूबर’ की सह-कलाकार बनिता संधू की बॉलीवुड यात्रा की तैयारी में मदद कर रहे हैं।

वरुण, बनिता को लेकर काफी सुरक्षात्मक हैं और फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए उन्होंने बनिता को कई टिप्स दिए हैं।

वरुण ने कहा, “बनिता सिर्फ 20 साल की है और उसे मीडिया के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है कि यहां कैसे काम करता है।”

उन्होंने कहा, “मैं और शूजित दादा उन्हें मीडिया के बीच सहज और अच्छा महसूस कराने की कोशिश कर रहे हैं।”

शूजित सरकार द्वारा निर्देशित ‘अक्टूबर’ रोनी लाहिड़ी और शील कुमार द्वारा सह-निर्मित है।

फिल्म में वरुण एक प्यारे और शरारती लड़के की भूमिका में हैं, जो आतिथ्य उद्योग में शामिल होने की कोशिश करता है। फिल्म में वह होटल प्रबंधन छात्र की भूमिका में नजर आएंगे।

अभिनेता ने इसके लिए दिल्ली के एक होटल में शूटिंग की।

फिल्म 13 अप्रैल को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493