बप्पी की ‘स्लम स्टार्स’ ऑस्ट्रेलिया में पुरस्कृत

मुंबई, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। ‘डिस्को डांसर’, ‘नमक हलाल’ और ‘ऊह ला ला’ जैसे हिट गानों के लिए मशहूर गायक-संगीतकार बप्पी लाहिड़ी की लघु फिल्म ‘स्लम स्टार्स’ ने इंटरनेशनल फिल्म एंड एंटरटेनमेंट फेस्टिवल ऑस्ट्रेलिया (आईएफईएफए) में सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म का पुरस्कार जीता है। बप्पी इससे बहुत खुश हैं।

पुरस्कार से खुश बप्पी ने कहा, “मैं ‘स्लम स्टार्स’ को ग्रैमी में भेजे जाने से बहुत खुश हूं। चलिए देखते हैं कि अब यह शीर्ष पांच में शामिल होती है या नहीं। मैं सिडनी में आयोजित आईएफईएफए पुरस्कारों में ‘स्लम स्टार्स’ को सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म के रूप में सराहे जाने के लिए भी धन्यवाद देना चाहूंगा।”

‘स्लम स्टार्स’ बप्पी द्वारा मुंबई की झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले प्रतिभाशाली कलाकारों को एक मंच मुहैया कराने का एक अभियान है।

उन्होंने युवाओं में जोश भरने के लिए इस मुद्दे पर एक लघु फिल्म बनाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493