बरकतउल्‍ला विवि की यूजी द्वितीय व तृतीय वर्ष की परीक्षाएं एक अप्रैल से होंगी

भोपाल-प्रदेश में कोरोना संक्रमण का प्रकोप खत्‍म होने के बाद विभिन्‍न शिक्षण संस्‍थानों में आफलाइन परीक्षाओं का दौर शुरू हो गया है। इस क्रम में राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में भी यूजी द्वितीय व तृतीय वर्ष की परीक्षाएं एक अप्रैल से शुरू होने वाली है। इन परीक्षाओं की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। यूजी तृतीय वर्ष की विभिन्न संकायों की परीक्षाएं एक अप्रैल से शुरू होंगी। वहीं यूजी द्वितीय वर्ष के विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं पांच अप्रैल से शुरू होंगी। ज्यादातर पाठ्यक्रमों में शुरुआत के तीन पेपर फाउंडेशन कोर्स के होंगे। इसमें हिंदी, अंग्रेजी और पर्यावरणीय अध्ययन विषय शामिल हैं। वहीं यूजी तृतीय वर्ष में बीएसससी, बीएससी होमसाइंस, बीसीए, बीबीए, बीए, बीकाम,आनर्स आदि पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं एक अप्रैल से शुरू होंगी, जो अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक चलेंगी। इस संबंध में विवि ने वेबसाइट पर परीक्षा की समय-सारिणी जारी कर दिया है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493