बर्गर किंग ने हांगकांग में आउटलेट बंद किए

वान चाई, सिम शा सुई, याऊ मा टी, वोंग टाई शिन और सियूंग क्वोन ओ के आउटलेट बंद कर दिए गए हैं।

दि पीक और हवाईअड्डे के सिर्फ दो आउटलेट हांगकांग में चालू हैं।

आउटलेट बंद होने से प्रभावित कामगारों ने श्रम विभाग से संपर्क किए हैं।

बंद किए गए एक आउटलेट ‘परफेक्ट कॉम्बो’ के मालिक और संचालक को हाल में करीब 10.3 लाख डॉलर किराया बकाया होने पर अदालत ले जाया गया था।

अमेरिकी फास्टफूड श्रंखला ने हांगकांग में 1980 के दशक में कदम रखा था।

1990 के दशक में कंपनी ने हांगकांग में अपने सभी आउटलेट बंद कर दिए थे। इसके बाद 2003 में हांगकांग अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा पर कंपनी ने एक आउटलेट खोला था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493