बर्डिख, निशिकोरी को विश्व वरीयता क्रम में फायदा

मेड्रिड, 18 मई (आईएएनएस)। चेक गणराज्य के टॉमस बर्डिख और जापान के की निशिकोरी सोमवार को जारी एटीपी की विश्व वरीयता क्रम में एक-एक स्थान के फायदे के साथ क्रमश: चौथे तथा पांचवें पायदान पर पहुंच गए।

वहीं, सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक 13, 845 अंकों को साथ अब भी शीर्ष पर बने हुए हैं।

कनाडा के मिलास राओनिक फिसलकर छठे पायदान पर पहुंच गए हैं। स्विट्डरलैंड के रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे शीर्ष तीन में बने हुए हैं। पिछले हफ्ते सांतवें पायदान तक फिसलने वाले स्पेन के राफेल नडाल की वरीयता में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

विश्व वरीयता क्रम में शीर्ष 10 खिलाड़ी :

1) नोवाक जोकोविक (सर्बिया) : 13,845 अंक

2) रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड) : 9,235 अंक

3) एंडी मरे (ब्रिटेन) : 7,040 अंक

4) थॉमस बर्डिक (चेक गणराज्य) : 5,230 अंक

5) की निशिकोरी (जापान) : 5,220 अंक

6) मिलेस राओनिक (कनाडा) : 4,800 अंक

7) राफेल नडाल (स्पेन) : 4,570 अंक

8) डेविड फेरर (स्पेन) : 4,490 अंक

9) स्टानिस्लास वावरिंका (स्विट्जरलैंड) : 3,845 अंक

10) मारिन सिलिक (क्रोएशिया) : 3,325 अंक

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493