बर्लिन फिल्मोत्सव में होगा ‘वायसराय हाउस’ का प्रीमियर

मुंबई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार गुरिंदर चड्ढा की फिल्म ‘वायसराय हाउस’ फरवरी में आयोजित होने वाले बर्लिन महोत्सव में प्रदर्शित होगी।

इस फिल्म में हुमा कुरैशी और ‘डाउनटाउन अबे’ के कलाकार ह्यूग बोनेविल, गिलान एंडरसन और दिवंगत अभिनेता ओम पुरी भी मुख्य भूमिका में हैं।

एक बयान में कहा गया कि इस प्रीमियर के दौरान फिल्म की पूरी टीम गुरिंदर के साथ बर्लिन फिल्मोत्सव में मौजूद होगी। हुमा अपनी आगामी फिल्म ‘जॉली एलएलबी-2’ के प्रचार को पूरा करने के बाद जल्द ही महोत्सव में टीम के साथ शामिल होने की कोशिश करेंगी।

हुमा की यह तीसरी फिल्म होगी, जिसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दर्शाया जाएगा। उनकी पहली फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ को कान्स फिल्मोत्सव और ‘डेढ़ इश्किया’ को बर्लिन फिल्मोत्सव में दिखाया गया था।

दीपक नायर, गुरिंदर और पॉल मायेदा बर्गेस द्वारा निर्देशित फिल्म ‘वायसराय हाउस’ तीन मार्च को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493