बर्लिन में पुलिस ने चाकूधारी शख्स को गोली मारी

बर्लिन, 4 जून (आईएएनएस)। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में एक पुलिसकर्मी ने एक संदिग्ध शख्स को गोली मार दी।

बर्लिन पुलिस ने रविवार को बताया कि 53 वर्षीय इस शख्स के पैर में गोली मारी गई है। इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है।

यह संदिग्ध शख्स आस्ट्रिया का नागरिक है।

पुलिस का कहना है कि इस घटना के पीछे किसी तरह के आतंकवादी उद्देश्यों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस का कहना है कि जिस समय यह घटना हुई, तब इमारत में लगभग 100 लोग मौजूद थे। चर्च के एक कर्मचारी ने पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बयान जारी कर लोगों से अटकलें लगाने से बचने का आग्रह किया है और जल्द ही इस संबंध में और जानकारी मुहैया कराने की बात कही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह शख्स भ्रमित लग रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों से मिली वीडियो में पुलिस को चर्च के बाहर सबमशीन गनों के साथ देखा जा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493