बर्लिन हमले पर ओलांद ने जताया शोक

पेरिस, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने बर्लिन के क्रिसमस बाजार में भीड़ को ट्रक से रौंदने की घटना के बाद शोक जताया है।

ओलांद ने जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल को एकजुटता संदेश भेजा है।

इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ओलांद के हवाले से बताया, “फ्रांस इस त्रासदी को झेल रहे जर्मनी के लोगों का दुख साझा करता है।”

फ्रांस के विदेश मंत्री जीन मार्क आयरोल्ट ने जारी बयान में कहा कि वह इस हमले की खबर से भयभीत एवं चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि इस संकट और पीड़ादयक क्षण में फ्रांस, जर्मनी के साथ खड़ा है।

बर्लिन के क्रिसमस बाजार में हुए हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493