बर्लिन 2023 विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप की मेजबानी करेगा

बर्लिन, 1 जून (आईएएनएस)। बर्लिन 2023 में होने वाले विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप की मेजबानी करेगा जबकि उसी साल हाने वाले तीरंदाजी पैरा चैम्पियनशिप का आयोजन चेक गणराज्य के शहर पिल्सन में होगा।

हॉलैंड के शहर एस-हटरेजेनबोस में विश्व तीरंदाजी कार्यकारी बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

इन दोनों टूर्नामेंट के जरिए खिलाड़ी 2024 पेरिस ओलम्पिक और पैरालम्पिक गेम्स के लिए क्वालीफाई कर पाएंगे।

इसके अलावा, इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि भविष्य में होने वाले तीरंदाजी विश्व कप के अगले स्टेज पेरिस, संघाई और ग्वांटेमाला में आयोजित होंगे। फ्रांस की राजधानी में 2021 से 2023 जबकि संघाई में 2020 से 2024 और ग्वांटेमाला सिटी में 2020 में होने वाले विश्व कप के अगले स्टेज का आयोजन होगा।

विश्व तीरंदाजी के अध्यक्ष उगुर ईर्डेनर ने कहा, “अगले ओलम्पिक साइकल में होने वाले टूर्नामेंट के लिए मजबूत मेजबान का चयन करने से तीरंदाजी यूरोप में होने वाले ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों का लाभ उठा सकता है। लंदन के बाद यूरोप के किसी शहर में पहली बार ओलिम्पक का आयोजन हो रहा है।”

बर्लिन ने 1979 में विश्व चैम्पियनशिप की मेजबानी की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493