बर्सिलोना को हराना असंभव नहीं : आंगेलेरी

मलागा (स्पेन), 25 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेनिश क्लब मलागा के डिफेंडर मार्कोस आंगेलेरी ने कहा है कि कैंप नोऊ स्टेडियम में बार्सिलोना को हराना असंभव भी नहीं है।

स्पेन के शीर्ष क्लब टूर्नामेंट ला लीगा के दूसरे दौर के मुकाबले में मलागा शनिवार को बार्सिलोना के खिलाफ मैदान में उतरेगा।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, आंगेलेरी ने कहा कि पिछले वर्ष उन्होंने जैसा प्रदर्शन किया और कई खिताब जीतने में सफल रहे, उससे स्पष्ट हो गया है कि बार्सिलोना दुनिया की सबसे ताकतवर फुटबाल क्लब है।

आंगेलेरी ने हालांकि कहा कि एक खिलाड़ी के तौर पर वह हमेशा जीत के प्रति आशावान रहते हैं, हालांकि आगामी मैच में उनकी टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ करना होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493