बलवंत सिंह बड़े भाई समान : मनवीर सिंह

ढाका, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। सैफ कप में दमदार प्रदर्शन कर रहे भारतीय फुटबाल टीम के स्ट्राइकर मनवीर सिंह ने कहा कि अनुभवी खिलाड़ी बलवंत सिंह के सुझावों ने उनके खेल को बेहतर करने में मदद की है।

मनवीर ने कहा कि स्ट्राइकर बलवंत सिंह हमेशा मुश्किल परिस्थितियों में उनके साथ खड़े रहे हैं।

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने मनवीर के हवाले से बताया, “बल्लू पाजी हमेशा एक फोन कॉल की दूरी पर रहते हैं। 2013 में जब मैंने जीसीटी अकादमी के लिए खेलना शुरू किया, तब उन्होंने मेरे बारे में जाना। मोहम्मडन स्पोर्टिग में शामिल होने के बाद, मैं उनसे पहली बार मिला। वह हमेशा मुझे खेल के तकनीकी पक्ष के बारे में बताते हैं। मेरे पास उनका शुक्रिया अदा करने के लिए शब्द नहीं हैं। वह फुटबाल जगत में मेरे बड़े भैया हैं।”

मनवीर ने पाकिस्तान के खिलाफ हुए सेमीफाइनल में दो महत्वपूर्ण गोल दागे थे। मौजूदा चैम्पियन भारत शनिवार को फाइनल मुकाबले में मालदीव का सामना करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493