बलात्कार का आरोपी सऊदी राजनयिक भारत से भागा-सरकार लाचार

भारतीय विदेश मंत्रालय के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने ख़बर दी है कि कथित बलात्कार के मामले में नाम आने वाले सऊदी अरब के राजनयिक ने भारत छोड़ दिया है.

saudiसऊदी राजनियक पर बलात्कार का आरोप

सऊदी अरब के राजनयिक पर दो नेपाली महिलाओं ने अग़वा करने और दिल्ली से सटे गुड़गांव में उनके साथ बार-बार बलात्कार का आरोप लगाया था.

इससे पहले गुड़गांव पुलिस ने कहा था कि इस मामले में जाँच की जा रही है.

कथित बलात्कार का यह मामला एक एनजीओ के ज़रिए पुलिस तक पहुंचा था.

स्वयंसेवी संस्था ‘माइटी नेपाल’ के प्रमुख बालकृष्ण पांडे के मुताबिक़, ”इनमें से एक महिला की उम्र 50 साल और दूसरी की 30 साल है. एक महिला नेपाल के मोरंग और दूसरी बांग्लुंग की रहने वाली है.”

इन महिलाओं को पहले सऊदी अरब ले जाया गया था और पांच महीने पहले ही ये गुड़गांव आईं थीं.कुछ दिन पहले पुलिस ने कहा था कि इस मामले में कुछ लोगों को राजनयिक सुरक्षा हासिल होने की वजह से जाँच में दिक़्क़त आ रही है.
सऊदी अरब ने अपने राजनयिक के ख़िलाफ़ बलात्कार के आरोपों से इंकार किया है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493