इस्लामाबाद, 16 फरवरी (आईएएनएस)। बलूचिस्तान में गुरुवार को सेना के एक काफिले को निशाना बनाकर लगाए गए आईईडी विस्फोट में तीन सैनिकों की मौत हो गई। पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग ने यह जानकारी दी।
इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के अनुसार, मृतकों की पहचान कैप्टन ताहा, सिपाही कामरान सत्ती और सिपाही महत्तर जन के रूप में हुई है। इस हमले में दो अन्य घायल हो गए।
dharmpath.com dharmpath