बल्लेबाजी के दौरान बीमार पड़े युवा क्रिकेटर की मौत

कोलकाता, 20 मार्च (आईएएनएस)। एक दोस्ताना मैच के दौरान बल्लेबाजी करते वक्त बीमार पड़े एक युवा क्रिकेटर की बुधवार को मौत हो गई।

अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

22 साल के सोनू यादव सेकेंड डिविजन लीग में बालीगंज स्पोर्टिग क्लब के लिए खेला करते थे। बल्लेबाजी के दौरान बीमार पड़ने के बाद उन्हें यहां के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

क्लब अधिकारी श्यामल बनर्जी ने कहा, “मैं यकीन नहीं कर पा रहा हूं कि सोनी अब नहीं रहा। वह काफी प्रतिभाशाली था। मुझे इस खबर की दोपहर में जानकारी हुई। सुना कि सोनू दोस्तों के साथ खेल रहा था क्योंकि क्लब का कोई मैच नहीं था।”

युवा क्रिकेटर के मौत के कारण का अभी पता नहीं चल सका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493