बल्लेबाजों ने निराश किया : चांडीमल

नागपुर, 27 नवंबर (आईएएनएस)। श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान दिनेश चांडीमल ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में मिली हार का दोष खराब बल्लेबाजी को दिया।

विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम में सोमवार को खेले गए इस मैच में भारत ने श्रीलंका को एक पारी, 239 रनों से हराया।

चांडीमल ने इस बात को भी स्वीकार किया है कि उनकी टीम ने इस मैच की शुरुआत के पहले दिन से ही खराब प्रदर्शन किया।

मैच के बाद चांडीमल ने कहा, “टॉस जीतना सही था, लेकिन दुर्भाग्य से हम पहले दिन से ही खराब खेलते आ रहे थे। हमारी बल्लेबाजी ने हमें बहुत निराश किया।”

चांडीमल ने कहा, “जब आप भारत के खिलाफ खेल रहे होते हैं, तो आपको 350 से अधिक रन बनाने की जरूरत होती है। यहां आने से पहले ही हमने अपने खेल को लेकर योजना बना ली थी। हमने खिलाड़ियों को कहा था कि एक बार शुरुआत करने के बाद लय को बनाए रखना है।”

श्रीलंकाई कप्तान ने आशा जताई है कि टीम के युवा खिलाड़ी अच्छी वापसी करेंगे।

चांडीमल ने गेंदबाजों की प्रशंसा करते हुए कहा, “इस विकेट पर पहले दिन बल्लेबाजी करना अच्छा था। हमारी टीम के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन अगर आपके पास अच्छा स्कोर नहीं है, तो केवल गेंदबाजी ही जीत नहीं दिला सकती।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493