मोहाली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। सनराइजर्स हैदराबाद के हरफनमौला खिलाड़ी मोइसेस हेनरिक्स ने मंगलवार को कहा कि गेंदबाज के तौर पर बल्लेबाज को यह पशोपेश में डाले रहना चाहिए कि अगली गेंद कैसी होगी।
सनराइजर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण में सोमवार को किंग्स इलेवन पंजाब को 20 रनों से हराकर अपनी तीसरी जीत दर्ज की।
आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर हेनरिक्स के हवाले से कहा गया है, “मेरे खयाल से बल्लेबाज को पशोपेश में डाले रहना जरूरी है कि अगली गेंद कैसी होगी। इसलिए एक गेंदबाज को पहले से अंदाजा लगाने योग्य नहीं होना चाहिए और लगातार एक ही लेंग्थ पर गेंदबाजी नहीं करनी चाहिए। चाहे आप धीमा गेंद फेंके या तेज।”
हेनरिक्स ने कहा, “जब आप धीमी गेंद नहीं फेंक रहे होते हैं तो आपको सुनिश्चित करना होगा कि आपको बल्लेबाजों को चौंकाने के लिए सबकुछ करना चाहिए।”
हेनरिक्स ने कहा कि आखिर तक धैर्य से काम लेना सफलता के लिए जरूरी है और सोमवार को मिली जीत के लिए साथी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को इसका श्रेय दिया।
dharmpath.com dharmpath