बहन चाहती हैं किम्बर्ली वायट की बेटी

लंदन, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। गायिका किम्बर्ली वायट अपनी दूसरी संतान के लिए गर्भवती हैं और अभी तक उन्होंने अपनी अजन्मी संतान के लिंग का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उनकी बेटी विलो जल्द ही छोटी बहन के आने की उम्मीद कर रही हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, वायट ने हैलो पत्रिका को बताया, “उसे पूरा यकीन है कि उसे बहन मिलेगी और इस बारे में वह कुछ और सुनने को तैयार नहीं..हम हमेशा चाहते थे कि विलो का कोई भाई या बहन हो और वास्तव में उम्मीद करते हैं कि इस उम्र में दोनों काफी करीब होंगे, दोनों के बीच खूब प्यार होगा।”

गर्भवती होने के बाद से वायट को पता चला कि विलो उनके और करीब होना चाहती है और उनसे और प्यार पाना चाहती है।

गायिका ने कहा कि वह दोनों बच्चों के बीच अच्छे संबंध देखना चाहती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493