बहन सुनैना में आए बदलाव पर ऋतिक को गर्व

मुंबई, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता ऋतिक का कहना है कि बड़ी बहन सुनौना रोशन में आए प्रभावी बदलाव को देखकर वह बेहद प्रभावित हुए हैं।

मुंबई, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता ऋतिक का कहना है कि बड़ी बहन सुनौना रोशन में आए प्रभावी बदलाव को देखकर वह बेहद प्रभावित हुए हैं।

ऋतिक ने गुरुवार को सुनैना की ‘पहले’ की और ‘अब’ की तस्वीर साझा की। थोड़े समय पुरानी तस्वीर में जहां सुनैना मोटी नजर आ रही हैं, वहीं वर्तमान तस्वीर में वह छरहरी नजर आ रही हैं। वह काले रंग के परिधान और मोती के नेकलेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

ऋतिक ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “मैं इसे बदलाव कहता हूं! मुझे आप पर बहुत गर्व हैं दीदी सुनैना रोशन। आगे बढ़ते रहिए.. असंभव कुछ भी नहीं है।”

फिल्मों की बात की जाए तो ऋतिक की पिछली फिल्म ‘काबिल’ थी। वह विकास बहल की बायोपिक फिल्म ‘सुपर-30’ में गणितज्ञ आनंद कुमार के किरदार में नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493