बहरीन के आतकंवाद संबंधी आरोप बेबुनियाद : ईरान

तेहरान, 5 मार्च (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्री ने बहरीन द्वारा हाल में लगाए गए आतंकवादी आरोपों को आधारहीन बताया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम कासेमी के हवाले से बताया, “इस तरह के आधारहीन आरोपों से बहरीन सरकार की समस्याएं नहीं सुलझेंगी।”

इससे एक दिन पहले बहरीन सरकार ने कहा था कि सुरक्षाबलों ने ईरान के 116 नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जिनके संबंध संदिग्ध आतंकवादियों से थे।

कासेमी ने कहा, “दूसरों पर आरोप लगाने और मनगढ़त बातें गढऩे से आधारहीन आरोप लगाने से बहरीन सरकार की समस्याएं नहीं सुलझेंगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493