बहरीन में जेल तोड़ने के बाद सुरक्षा कड़ी की

मनामा, 4 जून (आईएएनएस)। बहरीन में जेल तोड़कर कैदियों के भागने की घटना के बाद कुछ हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि गृह मंत्रालय ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यह घटना शुक्रवार की रात की है।

एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि 20 कैदी भागे हैं। यह भी कहा गया है कि वे एक बस को कब्जा करने में सफल रहे। उन्होंने कारापालों और पुलिसकर्मियों पर हमला कर उनमें से कई को घायल कर दिया।

एक बयान में मंत्रालय ने कहा है कि भागे हुए कैदियों को पकड़ने के लिए प्रशासन ने कई जांच नाके बनाए हैं और सड़कों को बंद कर दिया है।

बयान में कहा गया है, “गृह मंत्री ने एक जांच कमेटी गठित करने का आदेश दिया है, ताकि यह तय किया जा सके कि किन परिस्थतियों में वे भागे और इसके के लिए कौन जिम्मेदार हैं, ताकि इस संबंध में कानूनी कार्रवाई की जा सके।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493