बहामास में हैती के 199 प्रवासी धरे

ये प्रवासी नौका पर सवार थे।

समाचारपत्र ‘बहामास ट्रिब्यून’ के मुताबिक, एंडोस द्वीप पर रॉयल बहामास डिफेंस फोर्स (आरबीडीएफ) के एक सैन्य पोत ने गश्त के दौरान प्रवासियों की इस नौका को रोका।

समाचारपत्र ने ‘आरबीडीएफ’ के हवाले से बताया कि एंडोस द्वीप के स्थानीय लोगों ने प्रवासियों भोजन, पानी और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया।

इन प्रवासियों को न्यू प्रोविडेंस में आव्रजन अधिकारियों को सौंपा जाएगा। बहामास के जरिये बड़े पैमाने पर कैरीबियाई प्रवासियों को अवैध रूप से अमेरिका लाया जाता रहा है। इनमें से ज्यादातर संख्या हैती नागरिकों की होती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493