बहुत सोचने-विचारने वाले फिल्म निर्माता हैं भूषण

मुंबई, 8 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता भूषण कुमार कहते हैं कि उन्हें फिल्मों से प्यार है, लेकिन जब सवाल उन्हें बनाने का हो तो वह पहले बहुत सोचते-विचारते हैं।

भूषण ने आईएएनएस को बताया, “मैं बहुत ही सोच-विचार कर फिल्में बनाने वाला शख्स हूं। मैं फिल्मों को व्यवसाय की तरह बनाता हूं। हां, मुझमें फिल्मों के प्रति जुनून है, लेकिन जुनून के साथ मैं बहुत सतर्क हूं। आप जब अपनी मेहनत की कमाई लगाते हैं, तो आपको सोचना-विचारना तो पड़ता ही है।”

‘बेबी’ फिल्म के निर्माता भूषण इस वक्त अपनी अगली फिल्म ‘रॉय’ के प्रचार में व्यस्त हैं, जिसका निर्देशक विक्रमजीत सिंह ने किया है।

रणबीर कपूर, जैकलीन फर्नाडीज व अर्जुन रामपाल की मुख्य भूमिका वाली ‘रॉय’ 13 फरवरी को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493