‘बहू हमारी रजनीकांत’ के लिए मोहित मलिक को प्रस्ताव

मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता मोहित मलिक से टेलीविजन धारावाहिक ‘बहू हमारी रजनीकांत’ में प्रमुख भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया है।

टेलीविजन चैनल ‘लाइफ ओके’ पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक में करण वी. ग्रोवर की विदाई के बाद शो के प्रमुख किरदार की जगह खाली है।

सूत्र ने कहा, “मोहित को शान की भूमिका के लिए संपर्क किया गया है। वह अभी देश से बाहर हैं और अंतिम फैसला उनके आने के बाद ही होगा।”

करण अगले महीने फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे, जिसकी वजह से उन्होंने शो छोड़ा।

‘बहू हमारी रजनीकांत’ में एक प्रतिभाशाली और एक महिला रोबोट की कहानी दिखाई जा रही है। यह किरदार रिद्धिमा पंडित निभा रही हैं।

‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ में मोहित, भरत की भूमिका से काफी लोकप्रिय हुए।

मोहित ‘डोली अरमानों की’ में नकारात्मक भूमिका में दिखाई दिए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493