ढाका, 3 जनवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश का विदेशी पूंजी भंडार दिसंबर 2015 के अंत में 27.45 अरब डॉलर हो गया। यह बात रविवार को केंद्रीय बैंक के एक अधिकारी ने कही।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बांग्लादेश बैंक के एक अधिकारी ने कहा कि देश का विदेशी पूंजी भंडार दिसंबर में बढ़कर 24.44888 अरब डॉलर हो गया, जो नवंबर के अंत में 26.40763 अरब डॉलर था।
देश का विदेशी पूंजी भंडार पहली बार अक्टूबर 2015 में 27 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंचा था।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत मानकों के मुताबिक, देश को तीन महीने का आयात खर्च उठाने के लिए करीब 10 अरब डॉलर विदेशी पूंजी भंडार की जरूरत है।
dharmpath.com dharmpath