ढाका, 7 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बांग्लादेश की विपक्ष की नेता बेगम रौशन इरशाद के साथ मुलाकात की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्विटर पर लिखा, “राजनीतिक कुनबे तक पहुंचते हुए प्रधानमंत्री ने बांग्लादेश की नेता विपक्ष रौशन इरशाद से मुलाकात की।”
रौशन इरशाद बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति हुसैन मोहम्मद इरशाद की पत्नी हैं। वह जातीय पार्टी (इरशाद) की प्रधान परिषद की सदस्य हैं।
dharmpath.com dharmpath