बांग्लादेश को राष्ट्रीय दिवस पर चीन ने दी बधाई

बीजिंग, 26 मार्च (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शनिवार को बांग्लादेश के 45वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी। उन्होंने बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद को भेजे संदेश में चीन-बांग्लादेश की मित्रता का भी हवाला दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शी ने हामिद को भेजे अपने संदेश में कहा कि पिछले कुछ वर्षो में चीन और बांग्लादेश की पारंपरिक मित्रता लगातार गहरी हुई है। दोनों देशों के बीच सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संचार एवं सहयोग लाभप्रद रहा है।

चीन बेल्ट एंड रोड परियोजना के दायरे में द्विपक्षीय विकास रणनीतियों को मजबूत करने के लिए बांग्लादेश के साथ काम करने के लिए तैयार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493