बांग्लादेश क्रिकेट के टीम प्रबंधक खालिद ने इस्तीफा दिया

ढाका, 8 जून (आईएएनएस)। भारत के साथ बुधवार से शुरू हो रहे टेस्ट मैच से पहले बांग्लादेश टीम के प्रबंधक खालिद महमूद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

बांग्लादेश के अग्रणी समाचार पत्र ‘प्रथोम आलो’ ने सूत्रों के हवाले स बताया है कि महमूद ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए ई-मेल के जरिए अपना इस्तीफा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को भेजा।

इस संबंध में सवाल पूछे जाने पर बीसीबी के क्रिकेट संचालन समिति के प्रमुख नैमुर रहमान ने कई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया और कहा कि महमूद से इस बारे में चर्चा की जाएगी।

पूर्व मध्यम तेज गति के गेंदबाज और मध्यक्रम के बल्लेबाज खालिद महमूद ने बांग्लादेश की ओर से 1998 से 2006 के बीच अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला। इस बीच 2003 से 2004 तक उन्होंने टीम का नेतृत्व भी किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493