ढाका, 25 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के खिलाफ एक स्थानीय अदालत ने बुधवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया। अदालत ने देश की भ्रष्टाचार विरोधी ईकाई की ओर से जिया के खिलाफ दर्ज किए गए दो मामलों में उनकी जमानत रद्द करते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किया।
बीडीन्यूज24 की रपट के मुताबिक, वह जिया अनाथालय ट्रस्ट और जिया चैरिटेबल ट्रस्ट में भ्रष्टाचार के मामलों पर सुनवाई के दौरान बुधवार को अदालत में पेश नहीं हुईं, जिस कारण ढाका की तृतीय विशेष महानगर दंडाधिकारी की अदालत ने उनकी जमानत रद्द कर दी।
dharmpath.com dharmpath