बांग्लादेश : जापानी नागरिक की हत्या के 5 दोषियों को मृत्युदंड

ढाका, 28 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश की एक अदालत ने मंगलवार को एक कट्टरपंथी संगठन के पांच सदस्यों को 2015 में एक जापानी नागरिक की हत्या करने के जुर्म में मौत की सजा सुनाई।

65 वर्षीय जापानी नागरिक होशी कुनियो की रंगपुर जिले में तीन अक्टूबर, 2015 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके एक साल बाद अधिकारियों ने जमातुल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) समूह से संबंधित आठ लोगों पर आरोप तय किए थे। इनमें से एक को बाद में बरी कर दिया गया था और दो की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई थी।

‘एफे न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार, विशेष लोक अभियोजक अब्दुल मलिक ने बताया कि अभियोजन पक्ष द्वारा इन पर लगे आरोपों को सही साबित करने के बाद अदालत ने इन पांचों को मौत की सजा दे दी।

बचाव पक्ष के वकील अबुल हुसैन ने कहा है कि वह उच्च न्यायालय में इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगे।

2013 से 2016 के बीच बुद्धिजीवियों, विदेशियों और बांग्लादेश के कई धार्मिक अल्पसंख्यक सदस्यों सहित 70 लोगों की बांग्लादेश में श्रृखंलाबद्ध हमलों में हत्या कर दी गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493