बांग्लादेश टीम में लौटे अल-अमीन हुसैन

ढाका, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के पहले दो मैचों के लिए बांग्लादेश ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है।

टीम में अल अमीन हुसैन की वापसी हुई है।

वेबसाइट बीडीन्यूज24 डॉट कॉम के मुताबिक, अल अमीन को हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई श्रृंखला से बाहर कर दिया गया था।

अल अमीन ने वापसी करने में ज्यादा देर नहीं की।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने रविवार को मीडिया में बयान जारी कर 14 सदस्यीय टीम की घोषणा की।

टीम में सिर्फ एक ही बदलाव किया गया है। स्पिन गेंदबाज तईजुल इस्लाम की जगह अल अमीन को शामिल किया गया है।

टीम :

मशरफे बिन मुर्तजा (कप्तान), शाकिब अल हसन (उप-कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, इमरुल कायस, मोसाडेक हुसैन, महमदुल्लाह, नासिर हुसैन, मुस्तफिकुर रहमान, सब्बीर रहमान, शहीफुल इस्लाम, मोर्शरफ हुसैन, अल अमीन हुसैन, तस्कीन अहमद

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493