बांग्लादेश टी-20 टीम में 2 नए चेहरे

खुलना (बांग्लादेश), 19 जनवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले अंतिम दो टी-20 मैचों के लिए टीम में दो नए चेहरे शामिल किए हैं। टीम में मुक्तार अली और मोसद्दक हुसैन को पहली बार शामिल किया गया है, जबकि चोटिल मुशफिकुर रहीम को टीम से बाहर कर दिया गया है।

बीडीन्यूज24 डाट काम की रपट के मुताबिक, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने अंतिम दो टी-20 मैचों के लिए 14 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। मेजबान श्रृंखला में 2-0 से आगे हैं।

चयनकर्ताओं ने तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान और अल-आमिन हुसैन को आराम देने का फैसला लिया है। टीम में तस्कीन अहमद और मोहम्मद शाहिद को जगह दी गई है।

मुशफिकुर रविवार को हुए दूसरे मैच में चोटिल हो गए थे।

टीम के फिजियो बेयजेदुल इसलाम खान ने कहा, “मुशफिकुर के दांए पैर की मांसपेशियों में खिंचाव है। ढाका में उनका स्कैन किया जाएगा।”

उन्होंने कहा, “आमतौर पर इससे उबरने में दो से तीन सप्ताह का समय लगता है। लेकिन, स्कैन के बाद ही हम उनकी सही हालात को जान पाएंगे।”

टीम : मशरफे बिन मुर्तजा (कप्तान), शाकिब अल हसन (उप-कप्तान), तमीम इकबाल, इमरुल कैस, सौम्य सरकार, शब्बीर रहमान, तस्कीन अहमद, महमूदुल्ला, अराफत सनी, नुरुल हसन, मोहम्मद शाहिद, अबु हैदर रोनी, मोसद्दक हुसैन, मुक्तार अली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493