बांग्लादेश : नए मंत्रिमंडल का गठन 10 जनवरी से पहले (लीड-1)

ढाका, 1 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री शेख हसीना की सत्तारूढ़ बांग्लादेश अवामी लीग 10 जनवरी से पहले अपने नए मंत्रिमंडल का गठन करेगी।

बांग्लादेश अवामी लीग ने आम चुनाव में भारी जीत दर्ज की है।

अवामी लीग के महासचिव ओबैदुल कादर ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सूचना मंत्री हसनुल हक इनू ने कहा कि बांग्लादेश संसद के नव निर्वाचित सदस्य तीन जनवरी को शपथ लेंगे।

हसीना की पार्टी को चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल हुआ है। चुनाव के दौरान हुई हिंसा में कम से कम 17 लोगों की मौत हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493