ढाका, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। बांग्लादेश के बरिसाल जिले में नौका पलटने की घटना में पांच अन्य लोगों के शव बरामद किए जाने के बाद इस हादसे में मरने वालों की संख्या गुरुवार को 18 हो गई।
बीडीन्यूज24 की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को बनारीपाढ़ाके दशरहाट टर्मिनल पर अपराह्न यात्रियों को ले जा रही ‘एमएल ओशी’ पलट गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जिला पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा कि गुरुवार सुबह अन्य पांच बच्चों के शव बरामद किए गए, जिससे मरने वालों की संख्या 18 हो गई है।
उन्होंने कहा, “अब भी कम से कम आठ लोग लापता हैं। इससे पहले गुरुवार सुबह डूबी हुई नौका को निकालने में कामयाबी मिली।”
उन्होंने कहा कि अग्निशमन और नागरिक सुरक्षा प्रशासन लापता लोगों की खोज में जुटा हुआ है।
दुर्घटना का कारण खराब मौसम को बताया गया है।
dharmpath.com dharmpath