बांग्लादेश : पुलिस अफसर की पत्नी की गोली मारकर हत्या

ढाका, 5 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश के बंदरगाह शहर चटगांव में संदिग्ध आतंकियों ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।

चटगांव मेट्रोपोलिटन पुलिस (सीएमपी) आयुक्त इकबाल बहर ने बताया, “ढाका पुलिस मुख्यालय के पुलिस अधीक्षक बाबुल अख्तर की पत्नी महमूदा खानम मीतु की अज्ञात हमलावरों ने सुबह सात बजे गोली मारकर हत्या कर दी।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, मोटरसाइकिल पर सवार तीन हमलावरों ने महमूदा को पहले चाकू मारा और फिर जमीन पर गिरने के बाद उन्हें गोली मार दी।

महमूदा सुबह अपने बेटे के साथ स्कूल बस पकड़ने के लिए सड़क पर जा रही थीं। महमूदा का बेटा इस घटना में सुरक्षित बच गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493