बांग्लादेश : ब्लॉगर की हत्या में 2 और गिरफ्तार

ढाका, 28 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश में एक धर्मनिरपेक्ष ब्लॉगर नीलाद्रि चटर्जी निलय की हत्या के सिलसिले में और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया को यह जानकारी शुक्रवार को दी गई।

समाचार चैनल बीडीन्यूज24 की खबर के मुताबिक, कौसर हुसैन खान (29) और कमाल हुसैन (29) को यहां गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।

पांच लोगों के गिरोह ने ढाका स्थित घर में घुसकर सात अगस्त को छुरा घोंपकर निलय की हत्या कर दी थी। बांग्लादेश में इस वर्ष धर्मनिरपेक्ष ब्लॉगर की हत्या की यह चौथी वारदात थी।

निलय की हत्या मामले में पुलिस ने इससे पहले जातीय पार्टी के नेता मुजीबुल हक चुन्नू के भतीजे साद अल नाहीन सहित दो लोगों को संदेह के आधार पर गिरफ्तार कर चुकी है।

सूत्रों के मुताबिक, ये दोनों एक इस्लामवादी आतंकी संगठन अंसारुल्ला बांग्ला टीम के सदस्य हैं। इन पर तीन अन्य ब्लॉगरों-अविजित रॉय, ओयासिकुर रहमान बाबू और अनंत विजय दास की हत्या में संलिप्तता का भी आरोप है।

मारे गए चारों ब्लॉगर ‘गणजागरण मंच’ से जुड़े थे। यह मंच वर्ष 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान युद्ध-अपराध के दोषियों को अधिकतम सजा दिए जाने और धर्म आधारित राजनीति पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493